फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में सड़क का होगा चौड़ीकरण, 6.73 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी

Thu, 06 Nov 2025 11:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी जिले में राज्य शासन ने सड़क नेटवर्क मजबूत करने के लिए 6.73 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी, जिसमें पोटियाडीह-खरतुली, नारी-गोजी व सिविल लाइन कॉलोनी मार्ग शामिल हैं। कलेक्टर अभिनाश मिश्रा ने गुणवत्ता पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि ये परियोजनाएं ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी बढ़ाकर विकास की नई गति देंगी।
विज्ञापन
धमतरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य शासन द्वारा धमतरी जिले को सड़क विकास की दिशा में सौगात प्रदान की गई है। जिले के तीन प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्यों के लिए शासन ने विगत माह कुल 6.73 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति न केवल सड़क नेटवर्क के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण और दीर्घकालिक टिकाऊपन की दिशा में भी एक सशक्त पहल है।

विज्ञापन


तीन सड़कों की स्वीकृति इस अनुसार है-पोटियाडीह से खरतुली मार्ग (1.00 किमी) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए ₹1.48 करोड़- नारी से गोजी मार्ग (2.00 किमी, पुल-पुलिया सहित) के निर्माण के लिए ₹3.74 करोड़ और सिविल लाइन कॉलोनी पहुंच मार्ग (0.90 किमी) के मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण के लिए 1.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीण अंचलों के लोगों की आवाजाही सुगम होगी, वहीं शहरी क्षेत्रों में यातायात का दबाव घटेगा। स्थानीय निवासियों को सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था का लाभ मिलेगा और व्यापार, शिक्षा एवं सामाजिक गतिविधियों में नई गति आएगी।
विज्ञापन


कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि शासन की प्राथमिकता आम जनता को बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराना है। धमतरी जिले में सड़क नेटवर्क को लगातार मजबूत और आधुनिक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कें सिर्फ मार्ग नहीं, बल्कि विकास की धारा हैं। गुणवत्तापूर्ण निर्माण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कलेक्टर ने संबंधित निर्माण एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा में उच्चस्तरीय गुणवत्ता मानकों के साथ कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हर सड़क सुरक्षित, मजबूत और टिकाऊ बने यही प्रशासन की जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता है। इन स्वीकृतियों से धमतरी जिले में बुनियादी ढांचे को नई दिशा मिलेगी। बेहतर सड़कों से जहां आमजन को आरामदायक यात्रा अनुभव मिलेगा, वहीं यह परियोजनाएं स्थानीय अर्थव्यवस्था, पर्यटन और ग्रामीण कनेक्टिविटी को भी सशक्त बनाएंगी।धमतरी की ये सड़कें सिर्फ गंतव्य तक नहीं ले जाएँगी ये जिले को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें