फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में धान खरीदी जारी: अब तक 55 हजार किसानों से 2.66 लाख टन धान खरीदा, 594 करोड़ का भुगतान

Mon, 22 Dec 2025 07:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

खरीफ वर्ष 2025-26 में धमतरी जिले के 100 उपार्जन केंद्रों से 1.29 लाख पंजीकृत किसानों में से 55,735 किसानों से 2,66,155 मी.टन धान खरीदा गया। कोचियों पर सख्ती के तहत उड़नदस्ता दलों ने 112 प्रकरण दर्ज कर 4,619.5 क्विंटल अवैध धान जब्त किया।
विज्ञापन
धान खरीदी केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं किसान हितैषी रूप से संचालित की जा रही है। जिले की 74 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के अंतर्गत कुल 100 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से अब तक पंजीकृत 1,29,380 किसानों में से 55,735 किसानों से 2,66,155  मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। 

विज्ञापन


अब तक खरीदी गई धान का कुल मूल्य 631.18 करोड़ रुपये है, जिसमें से 52,560 किसानों को 594.19 करोड़ रुपये का भुगतान सीधे बैंक खातों में किया जा चुका है। शेष किसानों को भी नियमानुसार निरंतर भुगतान किया जा रहा है, जिससे किसानों में संतोष एवं विश्वास का वातावरण बना हुआ है।

वहीं 23 दिसंबर को होने वाली धान खरीदी के लिए 3,207 किसानों को 14,298.04 क्विंटल धान विक्रय हेतु टोकन जारी किए गए हैं। जिससे खरीदी प्रक्रिया सुचारू और व्यवस्थित बनी रहे। जिले में उपार्जित धान के शीघ्र निराकरण हेतु कस्टम मिलिंग व्यवस्था के अंतर्गत अब तक 159 राइस मिलों का पंजीयन किया गया है। पंजीकृत राइस मिलरों द्वारा अनुबंध के पश्चात 89,856.40 मीट्रिक टन धान उठाव के लिए डिलीवरी ऑर्डर (डी.ओ.) जारी किए गए हैं, जिसके विरुद्ध 43,258.80  मीट्रिक टन धान का उठाया जा चुका है। 
विज्ञापन


वर्तमान में उपार्जन केन्द्रों में 2,22,896.20  मीट्रिक टन धान उठाने हेतु शेष है, जिसका निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध भंडारण अथवा परिवहन की संभावनाओं को रोकने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की गई है। प्रत्येक विकासखंड में राजस्व, कृषि, खाद्य, सहकारिता एवं कृषि उपज मंडी विभाग के अधिकारियों को शामिल करते हुए ब्लॉक एवं जिला स्तरीय उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है।

इन उड़नदस्ता दलों द्वारा आज 22 दिसंबर तक मंडी अधिनियम 1972 के तहत लगातार कार्यवाही करते हुए 112 प्रकरण दर्ज किए गए हैं तथा 4,619.5 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। यह कार्यवाही शासन की जीरो टॉलरेंस नीति और किसानों के हितों की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जिला प्रशासन के सतत् प्रयासों से धमतरी जिले में धान खरीदी, भुगतान एवं परिवहन की संपूर्ण व्यवस्था पारदर्शी, सुरक्षित और किसान हित में संचालित हो रही है। जिससे जिले के अन्नदाताओं को आर्थिक संबल के साथ-साथ शासन पर भरोसा भी मजबूत हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें