फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari News: आइसक्रीम डीलरशिप का झांसा देकर 19.5 लाख की ठगी, मामला दर्ज

Sun, 21 Dec 2025 10:14 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी में कारोबारी शिव अग्रवाल को आइसक्रीम डीलरशिप का झांसा देकर करीब 19 लाख 50 हजार रुपये ठगे गए। बैंक जांच में खाता धारक का नाम अलग होने का पता चला। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
19.5 लाख की ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले में फिर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें एक कारोबारी लाखों रुपये का शिकार हुआ। अज्ञात व्यक्ति ने आइसक्रीम का डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर कारोबारी से करीब 19 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद थाना सिटी कोतवाली में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन



मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी के अमलतास पुरम कॉलोनी निवासी शिव अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब दो साल पहले उन्होंने नेचुरल आइसक्रीम प्राइवेट लिमिटेड में डीलरशिप के लिए ईमेल किया था। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने आगे प्रयास नहीं किया। 9 दिसंबर 2025 को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर डीलरशिप के लिए संपर्क किया। 10 से 15 दिसंबर तक विभिन्न प्रक्रियाओं के नाम पर लगभग 19 लाख 50 हजार रुपये उनके खाते में जमा करा लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसों की और मांग होने पर कारोबारी को ठगी का अंदेशा हुआ। बैंक जांच में पता चला कि खाता धारक का नाम अलग है। इसके बाद उन्होंने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें