छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने सीएम भूपेश बघेल के भाजपा में दो फाड़ को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है। कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने कांग्रेस की चिंता करें, जो कई धड़ो में बंटी हुई है। देश में कांग्रेस बिखर गई है।
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आज देश का हर गलत काम करने वाला ,भ्रष्टाचार करने वाला देश के प्रधानमंत्री से डर रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री क्यों डर रहे हैं यह पता नहीं, लेकिन देश को मोदी जैसे प्रधानमंत्री की ही जरूरत है। ईमानदारों के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर है। वही बईमानों भ्रष्टाचारियों के लिए मोदी जहर है।
आम आदमी भयमुक्त रहे, इसके लिए जोगी जरूरी: देवलाल ठाकुर
देवलाल ठाकुर ने कहा हर गलत काम करने वाले, देश के साथ गद्दारी करने वाले ,भ्रष्टाचार करने वाले लोगों को भारतीय जनता पार्टी ने कभी पनपने नहीं दिया, उन पर अंकुश लगाकर भाजपा की सरकार ने हमेशा देश एवं राज्य को यह बताया है कि उनके शासनकाल में ऐसे लोगों की कोई जगह नहीं है आम आदमी सुरक्षा पूर्वक खुली हवा में सांस ले सके। बहन बेटियां सुरक्षित घूम सके। जनमानस सुरक्षा के साथ अपना व्यापार कर सके, इसके लिए योगी जैसे मुख्यमंत्री का होना भी जरूरी है।