फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: एकदिवसीय दौरे पर कबीरधाम पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, 25 दिव्यांगों को वितरित की पेट्रोल चलित स्कूटी

Fri, 09 Aug 2024 01:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने 25 दिव्यांगजनों को पेट्रोल चलित स्कूटी वितरण की। डिप्टी सीएम विजय शर्मा तरेगांव, रेंगाखार और कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
दिव्यांगों को वितरित कीं स्कूटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिप्टी सीएम विजय शर्मा शुक्रवार को एकदिवसीय दौरे पर कबीरधाम पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान विधायक कार्यालय में जिले के 25 दिव्यांगजनों को पेट्रोल चलित स्कूटी वितरण की। उन्होंने इस अवसर पर दूर-दराज से आए दिव्यांगजनों से आत्मीयता से मुलाकात की और उनके जीवन मे आने वाली समस्याओं से रूबरू भी हुए। 

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार आपके साथ सहयोग और आर्थिक विकास के लिए हमेशा रहेगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा और क्षेत्र विकास हमारी प्राथमिकता में शामिल है। प्राथमिकता में सभी निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों और आमजनों की सेवा से आत्मीय खुशी मिलती है। इस मौके पर एक दिव्यांग बेटी ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा से कहा कि पहले बहुत दिक्कत होती थी। मैं बड़ी होकर अधिकारी बनूंगी। 

इस दौरान दिव्यांग लड़की के आंख से खुशी की आंसू छलक उठे। प्रवास के दौरान विजय शर्मा ने ठाकुरदेव चौक में आमजनों से भेंट की और सभी का हालचाल जाना। डिप्टी सीएम विजय शर्मा तरेगांव, रेंगाखार और कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें