फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्तर में भ्रष्टाचारियों पर डिप्टी सीएम साव की सांय-सांय कार्रवाई: सड़क निर्माण में गड़बड़ी पर फिर बैठाई जांच

Wed, 14 May 2025 08:03 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Deputy CM arun Sao: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर के नारायणपुर-सोनपुर-मरोड़ा मार्ग में पीडब्लूडी के निर्माणाधीन सड़क में गुणवत्ताहीन निर्माण पर जांच बैठाई है। 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Deputy CM arun Sao: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर के नारायणपुर-सोनपुर-मरोड़ा मार्ग में पीडब्लूडी के निर्माणाधीन सड़क में गुणवत्ताहीन निर्माण पर जांच बैठाई है। मामले में अधिकारियों को संज्ञान लेने आदेशित किया था, जिसमें सड़क निर्माण में हुई लापरवाही पर जांच कमेटी गठित की गई है।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सोशल मीडिया पोस्ट कर आदेश कॉपी सार्वजनिक करते हुए विभागीय जांच की जानकारी दी।

सोशल मीडिया पोस्ट में उप मुख्यमंत्री साव ने लिखा - माओवाद और भ्रष्टाचार वाद दोनों का समूल नाश निश्चित है "विष्णु के सुशासन" में! बस्तर के नारायणपुर-सोनपुर-मरोड़ा मार्ग में एलडब्लूई योजना अन्तर्गत निर्माणाधीन सड़क में लापरवाही और गुणवत्ताहीन कार्य की जानकारी मिली थी। 

विभाग के अधिकारियों को कल सुबह ही तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे, शाम में जांच कमेटी का गठन कर कार्रवाई सुनिश्चित कर दी गई।  "बस्तर के विकास के रोडमैप में कोई भी बाधा आए, उस पर शासकीय बुलडोजर चला दिया जाएगा।"
विज्ञापन




देश के यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह ने जो बस्तर की खुशहाली-तरक्की और शांति के लिए बड़ा टारगेट सुनिश्चित किया है उसे पूरा करने विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी भूमिका है उसमें कोई लापरवाही कोई गड़बड़ी हमें मंजूर नहीं । 
विज्ञापन


"विकास भी होगा सांय- सांय"
"कार्रवाई भी होगी सांय- सांय"


बता दें कि बीते दिनों उप मुख्यमंत्री साव की सजगता और विभागीय जांच के आदेश के बाद ही सड़क भ्रष्टाचार में लिप्त सुरेश चंद्राकर तथाकथित कांग्रेस कार्यकर्ता के भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ हुआ था, पीडब्ल्यूडी ने ठेकेदार सुरेश चंद्राकर पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस रद्द कर दिया था साथ ही अधिकारियों एवं ठेकेदार पर पुलिसिया कार्रवाई भी करवाई थी। उप मुख्यमंत्री साव लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार आक्रामक मूड में दिखाई दे रहे हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें