फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर मुठभेड़ पर सियासत गरम: ऑपरेशन 'संकल्प' पर सरकार में ही नहीं सामंजस्य, भूपेश बघेल ने उठाए कई सवाल

Wed, 14 May 2025 07:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,कोंडागांव

सार

बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए कथित ऑपरेशन 'संकल्प' को लेकर राज्य सरकार में ही बयानबाजी के विरोधाभास सामने आ गए हैं।
विज्ञापन
पू्र्व सीएम भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए कथित ऑपरेशन 'संकल्प' को लेकर राज्य सरकार में ही बयानबाजी के विरोधाभास सामने आ गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 8 मई की रात 22 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया, जबकि उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने ऐसे किसी ऑपरेशन के अस्तित्व से ही इनकार कर दिया। 

विज्ञापन


इस बीच 12 मई को बीजापुर पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 31 नक्सलियों के शव बरामद होने की पुष्टि की, जिनमें से 20 की पहचान हो चुकी है और 11 शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। सवाल उठता है कि इतनी बड़ी कार्रवाई की जानकारी गृहमंत्री को क्यों नहीं थी, और इसकी आधिकारिक पुष्टि में देरी क्यों हुई?

स्थानीय मीडिया को जिला अस्पताल में जाने की अनुमति न देना भी सवालों के घेरे में है। जिन शवों की पहचान हुई, उनके नाम और परिजनों के विवरण अब तक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। इन्हीं सवालों के जवाब और जमीनी हालात जानने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिवसीय बस्तर दौरे पर हैं। कोंडागांव में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्होंने बीजेपी सरकार को हर मोर्चे पर घेरा। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री में ही सामंजस्य नहीं है, आदिवासियों को नक्सली बताकर मारा जा रहा है, किसान परेशान हैं और रेत माफिया बेलगाम। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में सुशासन नहीं, बल्कि भय का शासन चल रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें