फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: कोरबा मेडिकल कॉलेज में बंदी की मौत, लंबे समय से था बीमार; धोखाधड़ी के मामले में गया था जेल

Thu, 16 May 2024 07:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक बंदी की मौत हो गई। वह मूलरूप से कोलकाता का रहने वाला था। धोखाधड़ी के मामले में वह जगदलपुर जेल में बंद था, जिसे चार दिन पहले ही कोरबा शिफ्ट किया गया था। 
 
विज्ञापन
बंदी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में अबीर कुंडू की मौत हो गई। धोखाधड़ी के मामले में वह जगदलपुर जेल में बंद था, जिसे चार दिन पहले ही कोरबा शिफ्ट किया गया था। मूलतः कोलकाता निवासी विचारधीन बंदी कुंडू की तबीयत बिगड़ने पर उसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

विज्ञापन


मृतक अबीर कुंडू की उम्र लगभग 57 साल बताई जा रही है। मृतक चिट फंड कंपनी का डायरेक्टर था। उस पर ठगी के कई आरोप लगे थे और जगदलपुर में इसका मामला चल रहा था, जहां मामला खत्म होने के बाद कोरबा जिला जेल भेजा गया। बालको थाने में 2015 में भी इसके खिलाफ मामला दर्ज था, जिसे लेकर जिला जेल कोरबा लाया गया था।

अबीर कुंडू काफी लंबे समय से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था। कोरबा में लाने के बाद भी उसका इलाज जारी था। बताया जा रहा है कि बीपी व हार्ट का इलाज चल रहा था। गुरुवार की शाम 5:00 बजे लगभग अचानक तबीयत बिगड़ी। इसके बाद चल प्रबंधन के द्वारा तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कोरबा जिला जेल के जेलर विद्यानंद ने बताया कि अबीर कुंडू जगदलपुर जेल में बंद था, जिसे कोरबा शिफ्ट किया गया था। उसका इलाज चल रहा था। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें