फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्येष्टि के बाद भोज करने से एक महिला की मौत, 149 बीमार पड़े

Thu, 02 Aug 2018 09:22 AM IST
भाषा/ एजेंसी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव जिले के एक गांव में अंत्येष्टि के भोज करने से एक महिला की मौत हो गई और बच्चों समेत 149 अन्य बीमार पड़ गए। अधिकारियों ने आज बताया कि यह घटना 28 जुलाई है। अधिकतर लोगों को 30 जुलाई से अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि 46 लोग अब भी दो अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश चौधरी ने बताया कि 30 जुलाई को छुरिया विकास खंड के पांडे टोला गांव में भोज के बाद लोगों ने उल्टी-दस्त की शिकायत की जिसके बाद वहां पर एक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने 28 जुलाई को स्थानीय सरपंच के परिवार से ताल्लुक रखने वाले एक ग्रामीण के अंतिम संस्कार के बाद उनके यहां भोज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें