फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur:  नया रायपुर में रेलवे ट्रैक पर मिली संदिग्ध युवक की लाश, हत्या कर फेंकने की आशंका

Tue, 13 Jun 2023 03:41 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। नया रायपुर क्षेत्र के निमोरा और उपरवारा गांव के बीच निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक में अज्ञात युवक की लाश मिली है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। नया रायपुर क्षेत्र के निमोरा और उपरवारा गांव के बीच निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक में अज्ञात युवक की लाश मिली है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक के शरीर पर काफी चोट के निशान मिले हैं। पूरे मामला राखी थाने क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना की जांच में जुटी है। फिलहाल, मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। मौत का कारण अज्ञात है।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, निमोरा और उपरवारा गांव के बीच में रेलवे ट्रैक बन रहा है, जहां एक अज्ञात युवक की लाश मिली है। मृतक की उम्र लगभग 45 साल बताया जा रहा है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इस वजह से पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें