फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में विधायक के साले की मौत: तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी में भिड़ंत, भतीजी सहित तीन की हालत गंभीर

Tue, 13 Jun 2023 03:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर

सार

हादसे की सूचना पर विधायक बृहस्पत सिंह, पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, एसडीओपी एमके सूर्यवंशी अस्पताल पहुंचे। बृहस्पत सिंह अपने समर्थकों के साथ संभागीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए अंबिकापुर आ रहे थे। आधे रास्ते में उन्हें घटना की सूचना मिली तो वे लौट गए। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में विधायक बृहस्पत सिंह के साले की मौत हो गई। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह के साले की मौत हो गई। जबकि उनकी बेटी सहित तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों को बलरामपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की भिड़ंत के चलते हुआ है। वहीं जानकारी मिलने पर अंबिकापुर में आयोजित कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में शामिल होने आ रहे बृहस्पत सिंह रास्ते से ही लौट गए। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम गम्हरिया निवासी कामेश्वर सिंह अपनी बेटी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता सिंह के साथ स्कूटी सुबह करीब 10.30 बजे गांव लौट रहे थे। तभी महावीरगंज चौक के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार चारों लोग सड़क पर गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट आने के कारण कामेश्वर सिंह की मौके पर मौत हो गई। वहीं उनकी बेटी अनीता सिंह और बाइक सवार ग्राम विजयनगर निवासी संजय और संजू राम को गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज लेकर पहुंची। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय बलरामपुर रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर विधायक बृहस्पत सिंह, पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, एसडीओपी एमके सूर्यवंशी अस्पताल पहुंचे। बृहस्पत सिंह अपने समर्थकों के साथ संभागीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए अंबिकापुर आ रहे थे। आधे रास्ते में उन्हें घटना की सूचना मिली तो वे लौट गए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें