फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: हत्या के बाद केशकाल घाट पर फेंका महिला का शव, एक आरोपी गिरफ्तार; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 12 Aug 2024 05:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

कोंडागांव जिले में केशकाल घाट पर एक महिला का शव बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या कर उसका शव घाट पर फेंका गया था। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंडागांव जिले के केशकाल घाट पर सोमवार की सुबह घाट नंबर-3 पर एक महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की शिनाख्त कवर्धा निवासी सपना विश्वकर्मा के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक इस मामले की जांच के दौरान एक आरोपी को भी पकड़ा गया है।

विज्ञापन


केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि कवर्धा से आई टीम ने केशकाल घाट नंबर-3 से एक महिला के शव को फेंके जाने की सूचना दी। इसके बाद केशकाल थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर गए, जहां महिला का शव बरामद किया गया। कवर्धा से आई पुलिस टीम ने बताया कि मृतका का नाम सपना विश्वकर्मा (39) है। वह दसरनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के बाघामुड़ा में शिक्षिका के रूप में पदस्थ थीष 

बताया जा रहा है कि शिक्षिका शादीशुदा थी, लेकिन कुछ वर्ष पहले अपने पति को छोड़ चुकी थी। संभवत ऐसा बताया जा रहा है कि एक व दो अगस्त की रात को महिला की हत्या करने के बाद आरोपियों महिला के शव को गाड़ी में रखकर केशकाल पहुंच। अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसे केशकाल के घाट नंबर तीन में शव फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन


गुम हुई शिक्षिका के परिजनों द्वारा मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद से ही पुलिस लगातार जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने एक संदेही को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि शव को ठिकाने लगाने के लिए केशकाल लाया गया, जहां उसे फेंककर चले गए। फिलहाल पुलिस ने 12 दिन के बाद शव को खोज निकाला है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, पकड़े गए संदेही से लगातार पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें