शहर से 40 किमी दूर चित्रकोट जलप्रपात जो कि मिनी नियाग्रा के नाम से प्रसिद्ध है, वहां शनिवार की सुबह पानी के बीच एक शव को उतराता हुए देखा गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन पानी का बहाव ज्यादा तेज होने के कारण बिना सुरक्षा पुलिस पानी तक जा भी नहीं पा रही है, ऐसे में पुलिस विभाग की ओर से एसडीआरएफ टीम की मदद ली गई है।
बताया जा रहा है कि बरसात के दिनों में चित्रकोट जलप्रपात की खूबसूरती देखते ही बनती है, ऐसे में इस खूबसूरती को देखने के लिए विदेश से भी लोग आते हैं। शनिवार को भी काफी संख्या में लोग इस मिनी नियाग्रा की खूबसूरती को निहार रहे थे, तभी अचानक से कुछ लोगों ने एक शव को पानी में उतराता देखा। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने इस बात की जानकारी चित्रकोट थाना प्रभारी को दी।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन लगातार हुई बारिश के चलते चित्रकोट अपने पूरे शबाब में है, ऐसे में पुलिस को शव तो जाने में काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। पुलिस ने शव निकालने के लिए नगर सेना की एसडीआरएफ टीम की मदद मांगी है। शव के बाहर आने के बाद ही इस बात का पता चल सकेगा कि शव किसका है। फिलहाल पुलिस शव को निकालने के लिए पूरी तरह से जद्दोजहद कर रही है।