डोगरीघाट पारा में रहने वाले निर्मलेश पानीग्राही पिछले चार दिनों से लापता था। परिजनों ने उसके गुमशुदगी का मामला भी कोतवाली थाना में दर्ज कराया था। मंगलवार की शाम को युवक का शव पानी मे बरामद किया गया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस के साथ ही नगर सेना की बाढ़ बचाव टीम मौके पर पहुंची।100 मीटर पथरीले रास्ते को पार करने के बाद शव को बाहर निकाला गया। मृतक के हाथ में पहने कड़े से उसकी पहचान की गई।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक, पुलिस व परिजनों के प्रयास के बाद निर्मलेश की मोटरसाइकिल भानपुरी थाना क्षेत्र के काकड़ी घाट के पास स्थित मंदिर से बरामद की गई। पुलिस के साथ ही परिजनों के द्वारा निर्मलेश की खोजबीन की जा रही थी। बुधवार को एडिशनल एसपी महेश्वर नाग, एसडीओपी भानपुरी द्वारा चित्रकूट तीरथा वॉटरफॉल में एक शव मानपुरी नदी में डूबने की संदेह पर तिरथा जलप्रपात पर देखा गया।
शव को बाहर निकालने के लिए नगर सेना के प्रभारी संतोष मार्बल के बाढ़ बचाव टीम की मदद से शव को निकालने के लिए एक टीम भेजा गया। टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर सकरी सीढ़ी, झाड़ी और पथरीली रास्तों के बीच में मोटर बोट को उतारकर निर्मलेष पाणिग्रही के शव को काफी दिक्कतों का सामना करते हुए निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया गया।