थाना प्रभारी लखेश केवट से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बनारी के रहने वाले सुखराम खरे ने पुटपूरा मार्ग में खेत पर लगे कउआ की पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।
परिजनों से पूछताछ के दौरान पता चला की सुखराम खरे लंबे समय से पेट दर्द और सीना दर्द की बीमारी से परेशान रहता था। वहीं उसकी पत्नी का दो वर्ष पहले ही कैंसर से मौत हुई थी, जिसकी याद में हमेशा गुमसुम रहता था।
मृतक सुखराम खरे के तीन बच्चे हैं। इनमें एक बेटा 15 साल दूसरा बेटा 10 साल और एक बेटी 12 साल की है। मृतक रोजी मजदूरी का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण किया करता था।