फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा बना चंडाल: कन्या भोज के लिए गई बच्ची को छत पर ले जाकर किया दुष्कर्म, कार में कर दिया बंद; दम घुटने से मौत

Mon, 07 Apr 2025 03:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में चाचा ने एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे कार में बंद कर दिया और दम घुटने से बच्ची की मौत हो गई। आरोपी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
ग्रामीण व परिजनों ने किया थाने का घेराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची का शव कार के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई। आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने तीन लोगों से पूछताछ कर रही थी। पूछताछ में पता चला कि बच्ची का चाचा ही मुख्य आरोपी है। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि आरोपी सोमेश यादव ने मासूम बच्ची को निर्माणधीन घर की छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद घर के पास खड़ी कार में अंदर बंद कर दिया और दम घुटने से बच्ची को मौत हो गई। धूप की वजह से कार गर्म हो गई थी, जिसके कारण उसके शरीर में फफलो पड़ गए थे।

विज्ञापन

बता दें कि मोहन नगर के ओम नगर में रामनवमी के दिन छह साल की बच्ची कन्या भोज के लिए घर से निकली थी। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर बच्ची के परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद नहीं मिलने पर परिजनों ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को बच्ची घर से कुछ ही दूरी पर एक कार के अंदर से गंभीर हालत में मिली थी।

इसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अक्रोशित लोगों ने कार में तोड़फोड़ करते हुए संदेही के घर को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर जांच में जुट गई थी। आक्रोशित लोगों ने सोमवार सुबह से ही थाने का घेराव कर दिए। वहीं, बच्ची के पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजन शव को लेकर थाने के सामने बैठकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें