फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 38 डिग्री तक पहुंचा दिन का पारा, जानें आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Wed, 05 Mar 2025 10:38 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के उत्तर भागों में अगले 24 घंटे और मध्य और दक्षिण भागों में अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद इन क्षेत्रों में दो से तीन डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। 
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मार्च महीने के पहले हफ्ते में ही सूरज ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में दिन का पारा 38 डिग्री पहुंच गया है। इसके अलावा कई जिलों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा है। हालांकि इन दिनों तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आगामी 24 घंटों और कुछ जगहों में दो दिनों के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। आज बुधवार को मौसम शुष्क रहेगा 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र में एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर मध्य और ऊपरी ट्रोपोस्फेरिक स्तरों में एक द्रोणिका के साथ सिनोप्टिक सिस्टम काम कर रहा है।

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ के उत्तर भागों में अगले 24 घंटे और मध्य और दक्षिण भागों में अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद इन क्षेत्रों में दो से तीन डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। 
विज्ञापन


प्रदेश में मंगलवार को सबसे गर्म राजनांदगांव रहा है। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 12.8 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी ओर रायपुर में दिन का पारा 36.8 डिग्री रहा, जो 3.5 डिग्री ज्यादा है। वहीं रात का पारा 21.3 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा रहा। राजधानी में आज मौसम साफ रहेगा। यहां दिन का पारा 36 डिग्री और रात का पारा 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें