फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mungeli: साइबर पुलिस ने ठगी के पैसे दिए वापस, डबल करने का देते थे झांसा

Wed, 17 Jan 2024 10:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेल

सार

मुंगेली इलाके में पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुए लोगों को उनके पैसे वापस दिलाए हैं। मुंगेली पुलिस ने कुल 187934 रुपये लौटाए हैं।
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेली जिले के अलग-अलग थानों में ठगी का शिकार हुए लोगों ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद उनकी ठगी की कुल राशि 4,53,577 में से 1,87,934 रुपये होल्ड कराए गए। टेलीग्राम एप पर फर्जी लिंक भेजकर पैसे इन्वेस्ट करने का झांसा दिया करते थे। आनलाईन गेमिंग एप में पैस डबल करने का झांसा देकर और एसबीआई कस्टमर केयर अधिकारी का नंबर सर्च करने का झांसा देकर ठगी करते थे। 

विज्ञापन

 
साइबर सेल मुंगेली को ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से शिकायत मिली थी। जिसके बाद प्रार्थियों को कार्यालय बुलाकर होल्ड राशि की वापसी के संबंध में संपूर्ण जानकारी दी गई। शिकायत जांच प्रतिवेदन माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्टेट मुंगेली को दी गई। जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा होल्ड राशि आवेदक के बैंक खाते में वापस देने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें