फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime: रायपुर में घूम-घूमकर मोबाइल स्नेचिंग करने वाला शातिर अब पुलिस के गिरफ्त में, बताया ये राज

Tue, 03 Dec 2024 07:11 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर में दोपहिया वाहन से घुम-घुमकर 11 मोबाइल फोन स्नेचिंग करने वाला शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शहर के अलग-अलग स्थानों से अलग-अलग राहगीरों के 11 नग मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया था।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर में दोपहिया वाहन से घुम-घुमकर 11 मोबाइल फोन स्नेचिंग करने वाला शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शहर के अलग-अलग स्थानों से अलग-अलग राहगीरों के 11 नग मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया था। इससे पहले भी आरोपी को चोरी के केस में जेल की हवा खा चुका था। आरोपी के कब्जे से 11 मोबाइल जब्त किया गया है। इसकी कीमत साढ़े तीन लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


प्रार्थिया आरचा प्रवीण ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि शंकर नगर स्थित क्रिस्टल आर्केट पास मोटर सायकल सवार एक अज्ञात व्यक्ति आकर उसके हाथ से आई फोन मोबाइल को झपट्टा मारकर छीनकर ले गया। मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस को घटना में संलिप्त शातिर चोर शहजादा अली उर्फ भिण्डी के संबंध में साक्ष्य मिले, जिस पर पुलिस टीम ने शहजादा अली उर्फ भिण्डी की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। 

झपट्टा मारकर छीनना बताया आरोपी 
पुलिस ने जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने मोबाइल छीनने की  घटना को अंजाम देने के अलावा मोटर सायकल में घुम-घुम कर रायपुर के अलग-अलग स्थानों से राहगीरों के हाथों से अन्य 10 नग मोबाइल फोन झपट्टा मारकर छीनना बताया। जिस पर आरोपी शहजादा अली उर्फ भिण्डी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 11 नग मोबाइल फोन जब्त किया गया। घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें