फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप में सीआरपीएफ के दो जवान गिरफ्तार

Wed, 09 Aug 2017 03:51 PM IST
एजेंसी/भाषा
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने सीआरपीएफ के दो सुरक्षा कर्मियों की पहचान कर उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज ‘भाषा’ को दूरभाष पर बताया कि जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र में पालनार गांव के शासकीय छात्रावास में 31 जुलाई को आयोजित राखी के कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के साथ छेड़खानी के मामले में पुलिस ने सीआरपीएफ की 231वीं बटालियन के आरक्षक शमीम अहमद (31) को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे आरोपी की पहचान नीरज खांडवाल (34) के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि अहमद को आज गिरफ्तार किया गया है। जबकि खांडवाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दल को उत्तराखंड रवाना किया गया है। मामले के सामने आने के बाद देहरादून निवासी खांडवाल इस महीने की तीन तारीख को अपने गृह राज्य उत्तराखंड चला गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस लगातार मामले की छानबीन कर रही थी। कल शाम को छात्राओं के बयान और कार्यक्रम के फोटो के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान हुई और अहमद को गिरफ्तार किया गया। उन्हें आज स्थानीय अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन

छात्राओं ने की छेड़छाड़ की शिकायत

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अर्धसैनिक बल पिछले लगभग नौ वर्षों से पालनार गांव में रक्षाबंधन के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करता है। इस वर्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन 31 जुलाई को किया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों के कुछ कर्मियों पर छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है। इस कार्यक्रम का रक्षाबंधन के दिन, सात अगस्त को, स्थानीय टीवी पर प्रसारित किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन एक अगस्त को छात्रावास की अधीक्षिका ने शिकायत की थी कि सुरक्षा बल के जवानों ने सुरक्षा के नाम पर छात्राओं की तलाशी लेने के बहाने उनके साथ छेड़खानी की है। जबकि पुरूष सुरक्षा कर्मियों को महिलाओं या छात्राओं की तलाशी लेने का अधिकार नहीं है।

उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के अगले दिन दो अगस्त को दंतेवाड़ा के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक के साथ छात्रावास का दौरा किया और इस संबंध में अधीक्षिका तथा अन्य महिला अधिकारियों के सामने छात्राओं से बातचीत की थी। छात्राओं ने बताया कि जब वह शौचालय से लौट रही थीं तभी दो वर्दीधारी लोगों ने उनकी जामा तलाशी तलाशी ली थी।

अधिकारियों ने बताया कि छात्राओं के अनुसार एक सुरक्षाकर्मी की मौजूदगी में दूसरे सुरक्षाकर्मी ने उनकी जामा तलाशी की।

छात्राओं के बयान के आधार पर मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय दल का गठन किया गया। जिसमें दंतेवाड़ा जिले के अवर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी और तहसीलदार शामिल हैं। सीआरपीएफ भी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें