फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: छत्तीसगढ़ में संक्रमण के 47 नए मामले, कुल मरीजों की संख्या 494 तक पहुंची

Mon, 01 Jun 2020 07:48 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, रायपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 47 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 494 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सामने आए नए मामलों में अधिकतर मरीज प्रवासी मजदूर हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इनमें से महासमुंद जिले में 18, जशपुर में 16, कोरबा में पांच, रायपुर में तीन और बिलासपुर में दो जबकि कांकेर, बालोद और राजनांदगांव में एक-एक मरीज सामने आए।


अधिकारी ने कहा कि इनमें से अधिकतर प्रवासी मजदूर हैं जोकि देश के विभिन्न हिस्सों से अपने गृह जिले में वापस आए हैं और इन्हें पृथक-वास में रखा गया था अथवा कई इनके सपंर्क में आए लोग हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले दिन में, 11 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद रायपुर के दो अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक कोविड-19 के 114 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 379 का इलाज चल रहा है और एक मरीज की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें