फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूस्टर डोज लगाएं: बुजुर्गों, स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंट लाइन वर्करों की चिंता, मंत्री मंडाविया को सिंहदेव का पत्र

Tue, 23 Nov 2021 10:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

टीकाकरण से महामारी पर नियंत्रण पाया गया है, लेकिन कुछ हिस्सों में अब भी रोज नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में टीकों के बूस्टर डोज की मांग होने लगी है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर कोरोना रोधी टीके के बूस्टर डोज लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों, स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को कोविड रोधी वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक दी जाना चाहिए।

विज्ञापन


टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) की अगली बैठक में बूस्टर खुराक के मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है। इसमें देश की सभी वयस्क आबादी के लिए कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक लगाने पर विचार होगा। 

डॉ. भार्गव बोले, अभी जरूरत नहीं
बूस्टर डोज देने की मांग भले जोर पकड़ रही है, लेकिन आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव बीते दिनों इसकी जरूरत को खारिज कर चुके हैं। उनका कहना है कि बूस्टर डोज की जरूरत के कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं। इसके बजाए देश की टीकों की पात्र वयस्क आबादी को कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक तेजी से दी जाना चाहिए। सरकार इस पर सर्वाधिक जोर दे रही है। डॉ. भार्गव ने कहा कि सरकार बूस्टर डोज पर सीधा फैसला नहीं ले सकती। जब भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और विशेषज्ञ टीम कहेगी कि बूस्टर डोज दी जानी चाहिए, तब हम इस पर विचार करेंगे।
विज्ञापन


टीकों का पर्याप्त स्टॉक : मंडाविया
उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने हाल ही में कहा था कि देश में कोरोना वैक्सीन का पर्याप्त स्टाक है। सरकार का लक्ष्य दोनों खुराक के साथ बड़ी आबादी का टीकाकरण पूरा करना है। उसके बाद विशेषज्ञ की राय के आधार पर ही बूस्टर डोज का निर्णय लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें