फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona news in CG: छत्तीसगढ़ में कोरोना के 24 नए मरीज, राजधानी में सबसे ज्यादा संक्रमित, कुल  131 एक्टिव केस

Sun, 07 Jan 2024 12:53 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

प्रदेश में 4182 सैंपलों की जांच हुई। इसमें 24 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.57 प्रतिशत है। वहीं कुल एक्टिव केस 131 है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार थमने की नाम नहीं ले रहा है। रोजाना 20 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में शनिवार को 4182 सैंपलों की जांच हुई। इसमें 24 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.57 प्रतिशत है। वहीं कुल एक्टिव केस 131 है।

विज्ञापन


राजधानी रायपुर में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। यहां 40 कोरोना संक्रमित है। शनिवार को सात जिलों में नए मरीज मिले हैं, जिसमें  रायपुर में 11 संक्रमित, रायगढ़ में 5, कांकेर में 3, दुर्ग में 2, बेमेतरा, जांजगीर और सुकमा में 1-1 कोरोना के नए संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा बाकी जिलों में कोई नया मामला सामने नहीं आया है। 

प्रदेश में कल शनिवार को अस्पताल और होम आइसोलेशन से  31 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक प्रदेश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 131 है। बीते दिनों शुक्रवार को 4871 सैंपलों की जांच हुई, जिसमें 20 नए मामले सामने आया। इसके साथ ही होम आइसोलेशन से 10 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें