फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: रायपुर में कंपनी से 2.42 लाख की कॉपर और ब्रास सामग्री चोरी, दो चोर समेत कबाड़ी गिरफ्तार

Tue, 30 Jun 2026 05:27 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी कंपनी से कॉपर और ब्रास कीमती धातु चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के साथ चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी कंपनी से कॉपर और ब्रास कीमती धातु चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के साथ चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रावांभाठा स्थित कामाख्या इंटरप्राइजेज कंपनी में 11 जून की रात अज्ञात बदमाश दीवार फांदकर अंदर घुसे और करीब 2.42 लाख रुपये कीमत के कॉपर रोप, कॉपर प्लेट और ब्रास राउंड चोरी कर फरार हो गए। घटना की शिकायत मिलने के बाद खमतराई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो संदिग्ध युवक चोरी का सामान ले जाते दिखाई दिए। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उन्होंने बताया कि चोरी के बाद सामान को मोटरसाइकिल से ले जाकर एक कबाड़ी को बेच दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कबाड़ी की दुकान में छापा मारकर चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।

पुलिस ने इस मामले में पन्नालाल पवार, आकाश पारधी उर्फ बुटानु और चोरी का माल खरीदने वाले राकेश कुमार पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें