छत्तीसगढ़ रसोइया संघ अपनी मांगों को लेकर लगातार राज्य सरकार पर दबाव बना रहा है। रसोइया संघ ने फिर से आंदोलन करने का ऐलान किया है। संगठन ने 8 दिन तक हड़ताल करने की बात कही है पर जिला प्रशासन की ओर से केवल दो दिन की अनुमति दी गई है। यानी 10 और 11 अप्रैल को प्रदेश के हजारों रसोइया नया रायपुर में आंदोलन करेंगे।
संघ की प्रदेश अध्यक्ष नीलू ओगरे ने कहा कि उनकी मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही हैं। अभी तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 87 हजार से अधिक रसोइया भोजन बनाते हैं, इन्हें हर महीने 1500 रुपए वेतन दिया जाता है। उसमें से भी ये राशि केवल 10 महीने के लिए ही दी जाती है। इस बार के वित्त बजट में महज 300 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इतनी कम राशि बढ़ाने से संघ के कर्मचारियों में में राज्य सरकार के खिलाफ भारी गुस्सा है।