फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर: चार दिन सफाई बंद रखने पर ठेकेदार पर 10 हजार का जुर्माना, नगर निगम ने दी ठेका निरस्त करने की चेतावनी

Sat, 24 Oct 2026 01:36 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर के बीएसयूपी खालबाड़ा में 4 दिन सफाई बंद रखने पर नगर निगम ने ठेकेदार मेसर्स नवाज इंटरप्राइजेस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। नोटिस जारी कर ठेका निरस्त करने की चेतावनी दी गई।
 
विज्ञापन
नगर पालिका निगम रायपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर नगर निगम प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। शहर के जोन क्रमांक 9 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक आठ स्थित बीएसयूपी खालबाड़ा में लगातार चार दिनों तक सफाई कार्य बंद रखने पर अनुबंधित सफाई ठेकेदार मेसर्स नवाज इंटरप्राइजेस को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही ठेकेदार पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। निगम प्रशासन ने संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार ठेका निरस्त करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बीएसयूपी खालबाड़ा में ठेकेदार द्वारा 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक लगातार चार दिनों तक सफाई संबंधी कार्य बंद रखा गया। बिना पूर्व अनुमति और सूचना के सफाई कार्य बंद किए जाने से क्षेत्र की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के जोन क्रमांक 9 के स्वास्थ्य विभाग ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

जोन कमिश्नर हितेंद्र यादव ने ठेकेदार को उनके समक्ष उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही तत्काल सफाई कार्य शुरू करने और अगले 24 घंटे के भीतर सफाई व्यवस्था में सुधार लाने को कहा गया है।
विज्ञापन


नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि ठेकेदार का जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है या निर्धारित समय में सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं होता है, तो नियमानुसार ठेका निरस्त करने की कार्रवाई की जा सकती है। जनहित को ध्यान में रखते हुए फिलहाल ठेकेदार पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें