फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिली अज्ञात युवक की लाश, सीने पर चोट के निशान से मचा हड़कंप

Sat, 24 Oct 2026 12:41 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सीने पर चोट के निशान मिले हैं। जूटमिल पुलिस मौत के कारणों और मृतक की पहचान की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
बस स्टैंड के पास अज्ञात युवक की लाश मिली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार सुबह ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के सीने पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। मृतक के सीने पर चोट के निशान नजर आने के बाद घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जाने लगीं। कुछ लोगों ने लूटपाट के इरादे से हत्या किए जाने, तो कुछ ने किसी अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से मौत होने की आशंका जताई है। हालांकि, मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

घटना की जानकारी मिलने पर जूटमिल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें