फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस भवन में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक आज: शैलजा, सीएम भूपेश लेंगे मीटिंग, बनेगी चुनावी रणनीति

Tue, 15 Aug 2023 02:04 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

स्वतंत्रता दिवस पर आज मंगलवार को राजीव भवन में कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी। इस बैठक में चुनाव से संबंधित पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। आज रात साढ़े आठ बजे ये महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस पर आज मंगलवार को राजीव भवन में कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी। इस बैठक में चुनाव से संबंधित पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। आज रात साढ़े आठ बजे ये महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रभारी सचिव द्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा बैठक में प्रदेश चुनाव समिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मंत्री अनिला भेडिया, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मंत्री मोहन मरकाम, मंत्री गुरू रूद्र कुमार, पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, विधायक अमितेष शुक्ल, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी, पारस चोपड़ा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष, प्रदेश सेवादल के मुख्य संगठक शामिल रहेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें