फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडियाकर्मियों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही BJP

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश की रमन सिंह सरकार पर गरीबों पर अत्याचार करने और मीडियाकर्मियों को धमकाकर चुप कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा कि पहले तो रमन सिंह सरकार और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार गरीबों,दलितों और आदिवासियों पर सोचे समझे तरीके से अत्याचार करती है और फिर इन अत्याचारों को सार्वजनिक करने वाले मीडियाकर्मियों खासकर महिला पत्रकारों को संघ परिवार के गुंडों की मदद से धमकाकर उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने द हिंदू की विधा सुब्रमण्यम,सागारिका घोष, आजतक के अक्षय सिंह, सेमारु नाग और संतोष यादव और अब मालिनी सुब्रमण्यम को विभिन्न मामलों में धमकाया गया है,इनके अलावा भाजपा समर्थित संस्थाओं के लोग आए दिन पत्रकारों और लेखकों को सोशल मीडिया के माध्यम से धमकाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही रमन सिंह सरकार आदिवासियों से खुलेआम नक्सिलयों के तौर पर जाली आत्मसमर्पण करवा रही है और फर्जी मुठभेड़ कर इन्हें नक्सली बता रही है। इस प्रेसवार्ता में डॉ.अजय कुमार,बीके हरिप्रसाद,भूपेश बघेल आदि शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें