छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा समेत चार लोग एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार रात करीब पौने नौ बजे की है।
गृहमंत्री पैकरा वाड्रफनगर से एक सभा को संबोधित कर वापस सूरजपुर लौट रहे थे। इसी दौरान घाट पेंडारी इलाके में मोरन मोड़ पर अचानक उनकी गाड़ी पलट गई, जिससे गृहमंत्री रामसेवक पैकरा उनके निजी सचिव,सुरक्षा गार्ड एवं चालक को गंभीर चोटे आई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस के जरिये गृहमंत्री को तत्काल भटगांव स्थित एसईसीएल का अस्पताल ले जाया गया,जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे अम्बिकापुर जिला अस्पताल के लिए रवाना कर दिया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
डाक्टरों के मुताबिक रामसेवक पैकरा के कमर और सिर पर गंभीर चोटें आई है। हालांकि उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।