यूं तो महंगाई या अन्य किसी मुद्दे पर विपक्ष रोज ही कोई न कोई प्रदर्शन कर रही है। लेकिन छत्तीसगढ़ में विरोध करने का अलग ही अंदाज कांग्रेसी विधायकों ने दिखाया।
छत्तीसगढ़ में महंगाई को लेकर विरोध जताते हुए आज कांग्रेस विधायकों का अनूठा अंदाज़ देखने को मिला। कांग्रेस विधायक आज पेट्रोल व डीजल की बढ़ी कीमतों का विरोध जताने के लिए बैलगाड़ी से विधानसभा निकले। कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन से शुरू हुई बैलगाड़ी यात्रा में कांग्रेस के विधायक मोदी और रमन सरकार की विरोध भरी तख्तियां भी लिए हुए थे।
बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा ने दो दिवसीय विशेष सत्र को बुलाया है। इसमें किसानों को बोनस के फंड की व्यवस्था करने के लिए राज्य सरकार आज अनुपूरक बजट पेश करेगी। वहीं कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर काम रोको प्रस्ताव लाकर चर्चा करने की मांग करेगी। कांग्रेस की बैलगाड़ी यात्रा में पीसीसी अध्यक्ष और पाटल विधायक भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने विधायकों का नेतृत्व किया। अपने विधायकों का हौसला बढ़ाने के लिए कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने भी विधानसभा तक यात्रा की।