फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच पर रोते हुए बसपा की पूर्व विधायक कामदा ने प्रदेश प्रभारी पर लगाए अश्लीलता के आरोप

Wed, 12 Sep 2018 11:51 AM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
विज्ञापन
कामदा जोल्हे
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है राजनीतिक पार्टियों के कई रंग सामने आ रहे हैं। जहां एक ओर कांग्रेस और बसपा के गठबंधन की खबर को लेकर पार्टियों में माहौल गर्म है। वहीं दूसरी ओर प्रत्याशी चुनने बैठे बसपा के बड़े नेता आपस में ही भिड़ते नजर आये।

 

इन सबके बीच सारंगगढ़ की पूर्व विधायक कामदा जोल्हे ने प्रदेश प्रभारी एम एल भार्ती पर गंभीर आरोप लगाये हैं। कामदा जोल्हे का कहना है कि भारती महिला कार्यकर्ताओं से अश्लील बातें करते थे और गोवा ले जाने का ऑफर दिया करते थे। 

 

कामदा ने ये बातें सभी नेताओं के सामने मंच पर कहीं और कहते हुए रो पड़ीं। उनका कहना है कि इस गंभीर आरोप की लिखित शिकायत राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर अशोक सिद्धार्थ से की थी लेकिन दुख की बात है कि इस पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गयी। 

 

कामदा इतने पर ही नहीं रुकी उन्होंने पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर संगठन को कमजोर किया जा रहा है। यहां तक कि टिकट वितरण प्रक्रिया में भी पारदर्शिता नहीं है। 

 

वहीं भारती ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से नाकार दिया है। उनका कहना है की मेरी छवि बिगाड़ने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाये जा रहे हैं। टिकट वितरण के दौरान इस प्रकार के आरोपों से साफ जाहिर होता है कि यह टिकट पाने की एक चाल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें