फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय चंद्राकर के बयान पर पलटवार: कांग्रेस नेता बोले- पीठ में तेल लगाकर रखिये, डंडे के साथ जनता इंतजार कर रही

Thu, 14 Sep 2023 02:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

कुरूद विधायक अजय चंद्राकर के बयान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शरद लोहाना पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस की सरकार आई है, तब से वह स्तरहीन बयानबाजी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद लोहाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और कुरूद विधायक अजय चंद्राकर के हाल में दिए गए बयान पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कड़ी निंदा की है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि कुरूद के वर्तमान विधायक आने वाला विधानसभा चुनाव हार रहे हैं। इसलिए उल्टे-सीधे बयान दे रहे हैं। पिछले लगभग साढ़े चार साल से जब से कांग्रेस की सरकार आई है, तब से वह स्तरहीन बयानबाजी कर रहे हैं। पूरा प्रदेश जान चुका है कि अजय चंद्राकर जो कहते हैं वह कभी होता नहीं है। 
विज्ञापन


शरद लोहाना ने कहा कि अजय चंद्राकर ने कहा था कि अगर भूपेश बघेल सरकार किसान का कर्जा माफी करती है तो वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे, लेकिन अभी तक कही बात पर अमल नहीं किया। पूरा प्रदेश यहां तक की कुरूद विधानसभा के लोग भी अब अजय चंद्राकर की बात पर विश्वास नहीं करते हैं। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि अजय चंद्राकर जी आप पीठ तेल लगा कर रखिए, कुरूद की पूरी जनता आपके लिए डंडा लेकर इंतजार कर रही है। 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और कुरूद विधायक ने धमतरी भाजपा कार्यालय में परिवर्तन यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता के दौरान बयान दिया था। जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि फसल खड़ी हो गई, धमतरी में होरा जी आ गए हैं। यहां के कांग्रेसी अब अपने-अपने पीठ में तेल लगाकर रखें। यहाँ के कांग्रेसियों को ठीक करने की जरूरत अब हमको नहीं है, उसके लिए होरा जी ही काफी हैं। यहां के कांग्रेसियों को वही ठीक करेंगे। अजय चंद्राकर के इस बयान पर कांग्रेसियों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें