फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने की बांटे जा रहे मोबाइल नंबरों की सूची सार्वजनिक करने की मांग

Sat, 01 Sep 2018 05:09 AM IST
भाषा, रायपुर
विज्ञापन
Congress
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने चुनाव आयोग से राज्य में बांटे जा रहे मोबाइल नंबरों की सूची सार्वजनिक करने के आदेश जारी करने की मांग की है जिससे सभी राजनीतिक दल इन मोबाइल नंबरों पर अपना प्रचार कर सकें।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि दो दिवसीय दौरे में रायपुर पहुंचे देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओमप्रकाश रावत ने आज मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में राजनितिक दलों ने राज्य में होने विधानसभा चुनाव को लेकर अपना पक्ष रखा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से निवेदन किया कि राज्य में 55 लाख मोबाइल शासकीय धन से बांटे जा रहे हैं। अतः इन सभी मोबाइल नंबरों की सूची सार्वजनिक किये जाने का आदेश जारी किया जाएं, जिससे सभी राजनीतिक दल इन मोबादल नंबरों पर अपना प्रचार कर सकें। अथवा भारतीय जनता पार्टी का प्रचार एवं मुख्यमंत्री रमन सिंह की फोटो उसमें से तत्काल हटाए जाने का निर्देश जारी किए जाएं।
विज्ञापन


कांग्रेस ने मांग कि है कि इन सभी मोबाइल पर गोठ एप्लीकेशन, भीम एप तथा नमो एप डलवाया जा रहा है, इन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। साथ ही मोबाइल में अंकित मुख्यमंत्री कि फोटो हटाई जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें