फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने की पूर्ण शराबबंदी की मांग

Mon, 03 Apr 2017 09:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी को लेकर कांग्रेस की मांग तेज हो चुकी है। बढ़ती मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के संस्थापक अजीत जोगी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर शराब बेचने को लेकर बड़ा बयान दिया है। जोगी ने सीधे-सीधे रमन सरकार और संघ पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


जोगी ने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा केवल ज्यादा से ज्यादा राजस्व प्राप्ति की है। उन्होंने रमन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि शराब का व्यापार चलाने के पीछे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और संघ प्रमुख मोहन भागवत की स्पष्ट सहमति दिखती है, क्योंकि इन तीनों की सहमति के बिना रमन सिंह में इतना साहस नहीं है कि वह ऐसी सरकारी शराब नीति अपनाने का निर्णय ले सकें।

गौरतलब है कि एनएच से 220-500 मीटर की दूरी पर शराब दुकान खोलने के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी नीति में बदलाव करते हुए सरकारी कॉर्पोरेशन की ओर से शराब दुकान संचालित करने का फैसला लिया है। जिसके बाद से पूरे राज्यों में शराबबंदी का विरोध प्रदर्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें