छत्तीसगढ़ सरकार नें विवेकानंद सिन्हा को बस्तर का नया आईजी नियुक्त किया गया है। इससे पहले दंतेवाड़ा के डीआईजी सुंदरराज पी बस्तर के आईजी का प्रभार देख रहे थे। बता दें कि विवेकानंद सिन्हा इससे पहले बिलासपुर के आईजी थे। वहीं, विवेकानंद सिन्हा की जगह पीएस गौतम को बिलासपुर रेंज का आईजी बनाया गया है। सिन्हा 96 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
Chhattisgarh: Vivekanand Sinha appointed as new IG of Bastar; PS Gautam appointed new IG of Bilaspur Range.
— ANI (@ANI_news) April 1, 2017
गौरतलब है कि विधानसभा सत्र के दौरान ही मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इस बात का संकेत दिया था कि बस्तर को पूर्णकालिक आईजी दिया जायेगा। इसलिए सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नये आईजी को नियुक्त किया है।