फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ से राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन निर्विरोध निर्वाचित, भाजपा ने नहीं उतारा कोई उम्मीदवार

Fri, 03 Jun 2022 06:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

छत्तीसगढ के में विधानसभा सदस्यों की कुल संख्या 90 है। इसमें कांग्रेस के 71 विधायक हैं जबकि भाजपा के 14, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) तीन और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के दो विधायक हैं।
विज्ञापन
राजीव शुक्ला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन शुक्रवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिए गए। विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापस लेने की समय सीमा शुक्रवार दोपहर को खत्म हो गई। इस दौरान किसी अन्य की ओर से कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। इस वजह से दोनों उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया। 

विज्ञापन


दरअसल, छत्तीसगढ़ के पांच राज्यसभा सदस्यों में से दो का कार्यकाल इसी महीने खत्म हो रहा है। इनमें कांग्रेस की छाया वर्मा और भाजपा की रामविचार नेताम शामिल थे। राज्य के तीन अन्य राज्यसभा सदस्य कांग्रेस से केटीएस तुलसी, फूलोदेवी नेताम और भाजपा से सरोज पांडेय हैं।

छत्तीसगढ के में विधानसभा सदस्यों की कुल संख्या 90 है। इसमें कांग्रेस के 71 विधायक हैं जबकि भाजपा के 14, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) तीन और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के दो विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें