कांग्रेस प्रत्याशी विजय पैकरा और डॉ. अजय तिर्की ने नामांकन पत्र दाखिल किया
- फोटो : अमर उजाला
सामरी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी विजय पैकरा और रामानुजगंज विधानसभा के प्रत्याशी डॉ. अजय तिर्की के द्वारा छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, सह प्रभारी चंदन यादव, उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी के उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रशासन के द्वारा भी भीड़ को देखते हुए व्यापक स्तर में तैयारी की गई थी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बघेल एवं बाबा की सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए ऐतिहासिक कार्य किया है। पहले भी किसानों का कर्ज माफ किया था फिर से किसानों का कर्ज माफ करेंगे। जातिगत जनगणना करवाएंगे। समाज के सभी वर्गों को न्याय दिलाने का कार्य किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि जिस प्रकार से जय वीरू की जोड़ी ने कार्य किया। अबकी बार बाबा-काका की जोड़ी कार्य कर रही है।
कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने में उमड़ी भीड़ के मध्य नजर एडिशनल एसपी चंद्रेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिसमें तीन डीएसपी एवं आठ थाना प्रभारी सम्मिलित थे।