फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण, अनुपस्थित डॉक्टरों को जारी किया नोटिस

Thu, 23 May 2024 03:25 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया

सार

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने गुरुवार को जिले के दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर विनय लंगेह अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा कर रहे हैं, ताकि मरीजों व उनके परिजनों को किसी भी तरह से परेशानी न हो।
 
विज्ञापन
अस्पतालों का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने गुरुवार को जिले के दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। जानकारी के मुताबिक कलेक्टर विनय लंगेह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनहत तथा रामगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। लंगेह ने मरीजों के हालचाल भी पूछे। मौजूद स्टॉफ से दवाई, जांच उपकरण तथा अस्पताल परिसर की साफ-सफाई के बारे में जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन


कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि मरीजों को किसी भी प्रकार परेशानी न हो इस बात की विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि समय पर मरीजों के जांच, उपचार सुनिश्चित हो इसके लिए विशेष पहल करें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ. विनीत दुबे, डॉ. तपन चंद्रवंशी व डॉ. आर.पी. सिंह कार्यालयीन समय पर अस्पताल में अनुपस्थित पाए जाने पर जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इन तीनो डॉक्टरों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें लगातार कलेक्टर विनय लंगेह अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा कर रहे हैं, ताकि मरीजों व उनके परिजनों को किसी भी तरह से परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर अरुण कुमार मरकाम व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें