फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balodabazar: कलेक्टर ने किया मेगा फूड पार्क का निरीक्षण, छात्र बोले- पढ़ाई की, लेकिन प्लेसमेंट ही नहीं हो रहा

Tue, 28 Feb 2023 06:14 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार

सार

उड़ेला के गौठान में गोबर की नियमित खरीदी नहीं होने की शिकायत मिली। जिस पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीईओ को व्यवस्था में सुधार करनें के निर्देश दिए है। 
विज्ञापन
स्व सहायता समूह की महिलाओं से बात करते कलेक्टर रजत बंसल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा में टमाटर-मक्का की खेती को बढ़ावा देने की तैयारी है। इसके लिए गौठान समिति और महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से रास्ते तलाशे जा रहे हैं। इसे लेकर कलेक्टर रजत बंसल ने मंगलवार को सिमगा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम ओरेठी के नजदीक स्थित इंडस बेस्ट मेगा फूड पार्क का निरीक्षण किया। साथ ही आईटीआई, ग्राम उड़ेला और केशली के गौठान में संचालित गतिविधियों, रीपा के तहत कराएं जा रहे निर्माण कार्यो का विस्तृत जायजा लिया।

विज्ञापन




निरीक्षण के दौरान कलेक्टर बंसल ने करीब एक घंटे तक फूड पार्क बिताए। उन्होंने बारीकी से वहां उत्पादित हो रहे टमाटर सॉस सहित अन्य उत्पादों के प्रोसेसिंग यूनिट, लैब का अवलोकन किया। इस मौके पर कंपनी के मैनेजर शर्मा ने कलेक्टर  बंसल खेती से लेकर प्रोडक्ट बनने ऑपरेशनल प्रक्रियाओं, किसानों की सहभागिता के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन


कलेक्टर  बंसल ने आईटीआई सिमगा में पहुंचकर वहां पढ़ने वाले छात्रों से रूबरू हुए होते हुए क्लास रूम, लैब सहित अन्य कक्षो का अवलोकन किया। इलेक्ट्रॉनिक के छात्र प्रेम कुमार ने कलेक्टर को प्लेसमेंट नहीं होने की जानकारी दी। जिस पर कलेक्टर बंसल ने अगले समय सीमा बैठक में आस पास के इंडस्ट्री को प्लेसमेंट के माध्यम से स्थानीय रोजगार दिलाने के उद्देश्य एक विस्तृत रोडमैप बनाने के निर्देश एसडीएम व नोडल अधिकारी को दिए है। 
विज्ञापन




बंसल ने ग्राम उड़ेला एवं केशली गौठान में पहुंचकर गोबर खरीदी, रीपा के तहत हो रहे निर्माण कार्यों, वर्मी कंपोस्ट टांका, वर्मी कंपोस्ट की गुणवत्ता एवं महिला स्व सहायता समूह की गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की। इस दौरान उड़ेला के गौठान में गोबर की नियमित खरीदी नहीं होने की शिकायत मिली। जिस पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीईओ को व्यवस्था में सुधार करनें के निर्देश दिए है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें