फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: उत्तर छत्तीसगढ़ में दो दिन शीतलहर की चेतावनी, कड़ाके की ठंड से ठिठुरन शुरू, अलाव बन रहा सहारा

Fri, 13 Dec 2024 10:38 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में शुष्क हवाओं का आगमन जारी है। इसके वजह से प्रदेश में कड़ाके कि ठंड पड़ रही है। इन दिनों रात और दिन दोनों के तापमान में गिरावट हुई है, जिसके वजह से रात के साथ अब दिन में भी ठंड का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में शुष्क हवाओं का आगमन जारी है। इसके वजह से प्रदेश में कड़ाके कि ठंड पड़ रही है। इन दिनों रात और दिन दोनों के तापमान में गिरावट हुई है, जिसके वजह से रात के साथ अब दिन में भी ठंड का अहसास होने लगा है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई क्षेत्रों को लेकर शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। वहीं मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। उत्तर छत्तीसगढ़ में आज और कल दो दिन शीतलहर रहने की संभावना है। वहीं आगामी दो दिनों तक मौसम में अभी कोई बदलाव नहीं होगा।  

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश के सभी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड से ठिठुरन शुरू हो गया है। अब ओस की बूंदें जमकर बर्फ बदलने लगी है। हालांकि अब न्यूनतम तापमान में अब बदलाव नहीं होगा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज होने के साथ ही शीतलहर चलने की संभावना जताई है। ऐसे में ठंड कंपकंपाने लगी है। रात के साथ ही अब दिन में भी ठंड लगने लगी है। लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को रायपुर में ठंड बढ़ी है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान नीचे गिरने से ठंड में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें