फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: रायपुर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा, सीएम साय ने किया स्वागत

Fri, 13 Dec 2024 06:49 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

JP Nadda Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के एक साल पूरे होने पर  13 दिसंबर को प्रदेश में जनादेश परब मनाया जाएगा।
विज्ञापन
जेपी नड्डा पहुंचे रायपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JP Nadda Chhattisgarh Visit: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में राजधानी में आयोजित जनादेश परब में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जेपी नड्डा का स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचने पर पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा सहित स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी और किरण देव सिंह ने भी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया।

विज्ञापन


इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव,मंत्री केदार कश्यप, भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी,रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह और कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद  रहे। जनादेश परब में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम में सभी मंत्री, विधायक, सांसद और बीजेपी नेता शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं केन्द्रीय मंत्री नड्डा का शेड्यूल
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचे। वहां से सीधे साइंस कॉलेज मैदान जाएंगे, जहां वे जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4.55 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। शाम 6.40 बजे पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय गोपाल व्यास के निवास जांएगे। इसके बाद वे शाम 7.40 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें