फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: कोयला व्यापारी का दावा, रेड के दौरान आईटी अधिकारी बोला- साथ दो बन जाओगे छत्तीसगढ़ के 'एकनाथ शिंदे'

Mon, 11 Jul 2022 01:46 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रायपुर

सार

कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने दावा कि मेरे घर घुसकर आईटी रेड के दौरान, आईटी अधिकारियों ने मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों को धमकाया। उन्होंने मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और तीन दिन तक सोने भी नहीं दिया। 
विज्ञापन
आयकर विभाग - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने हाल ही में एक कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के परिसर की तलाशी ली। कारोबारी ने दावा दिया है कि आयकर अधिकारियों ने उन्हें छत्तीसगढ़ का एकनाथ शिंदे बनने का दबाव डाला। वहीं इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


एक वीडियो संदेश में व्यापारी सूर्यकांत तिवारी ने दावा किया कि छापे के दौरान आईटी के अफसर बार-बार उन पर ये दबाव बना रहे थे कि वह सीएम हाउस से जुड़े अधिकारी का नाम लें तो वह "छत्तीसगढ़ के एकनाथ शिंदे" बन सकते हैं। यानि छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री। 

कांग्रेस ने लगाए भाजपा पर आरोप
वहीं इन आरोपों से घिरी विपक्षी भाजपा ने कहा कि तिवारी का बयान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कहने पर दिया गया है जो निराधार है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। जैसा कि उनसे कर्नाटक, एमपी, मणिपुर और महाराष्ट्र में किया।
विज्ञापन


 शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया
आगे वे कहते हैं कि मुख्यमंत्री बनाने का प्रलोभन देते हुए आईटी अफसर बोले उनके 40-45 विधायकों के साथ संबंध है, वो उन्हें लेकर छत्तीसगढ़ में तख्ता पलट कर दें। एकनाथ शिंदे की तरह उन्हें छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बना दिया जाएगा। सूर्यकांत तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य के सीएमओ में तैनात एक सरकारी अधिकारी को गलत बयान देकर फंसाने से इनकार करने के बाद उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया जबकि रेड के दौरान ऐसा कुछ नहीं किया जाता।

लेकिन मेरे घर घुसकर आईटी रेड के दौरान, आईटी अधिकारियों ने मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों को धमकाया। उन्होंने मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और तीन दिन तक सोने भी नहीं दिया। 

सीएमओ में तैनात अधिकारी को फंसाने को कहा
उन्होंने वीडियो में कहा कि उन्होंने मुझे किसी भी तरह सीएमओ में तैनात उप सचिव सौम्या चौरसिया को मेरे व्यवसाय से जोड़ने और उनके खिलाफ बयान देने के लिए मजबूर किया। लेकिन सीएम के उप सचिव का मेरी व्यावसायिक गतिविधियों से कोई संबंध नहीं है, फिर मैं उन्हें क्यों फंसाऊं? उन्होंने चौरसिया के साथ पारिवारिक संबंध होने की बात स्वीकार की और कहा कि जब भी वह सार्वजनिक कार्यों के लिए सीएम कार्यालय जाते हैं तो वह उनसे मिलते हैं।

मुख्यमंत्री बनने की पेशकश की
व्यापारी सूर्यकांत तिवारी ने कहा कि मैं कभी-कभी उनसे फोन पर बात करता हूं। वह एकमात्र अधिकारी नहीं हैं जिनके साथ मेरे अच्छे संबंध हैं, लेकिन भाजपा शासन और मौजूदा सरकार दोनों में कई अधिकारियों से मेरे साथ अच्छे संबंध हैं। लेकिन आईटी अधिकारी चाहते थे कि मैं उन्हें फंसाऊं और इसलिए उन्होंने मुझे सरकार गिराकर मुख्यमंत्री बनने की पेशकश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें