छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य में पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्रालय से तीन लाख 88 हजार नविन प्रधानमंत्री आवास की अभी और स्वीकृति मिली है। चार लाख आवास की स्वीकृति भी मिलेगी।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य में पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्रालय से तीन लाख 88 हजार नविन प्रधानमंत्री आवास की अभी और स्वीकृति मिली है। चार लाख आवास की स्वीकृति भी मिलेगी। यह बात उन्होंने महासमुंद आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही है।
विज्ञापन
सीएम साय ने कहा कि आवास प्लस के सर्वे का काम भी शुरू कर दिया गया है। पीएम आवास के लिए पात्रता का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब जिनके पास दो पहिया वाहन है, 2.5 एकड़ सिंचित भूमि और पांच एकड़ असिचिंत भूमि, 15 हजार तक की मासिक आमदनी है, वे भी आवास हेतु आवेदन कर सकते हैं। आवास स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल बनाने ऑनलाइन ऐप लॉन्च किया गया है। इससे किसी भी व्यक्ति द्वारा घर बैठे ही आवेदन किया जा सकेगा।