फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: सीएम विष्णुदेव साय ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में हुए शामिल

Wed, 02 Oct 2024 02:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम साय ने सदर बाजार और आजाद चौक रायपुर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी के सिद्धांतों और उनके आदर्शों को याद करते हुए स्वच्छता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नागरिकों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। इस दौरान स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में भाग लेते हुए उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ झाड़ू भी लगाई। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत सहित अन्य जनप्रनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें