फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द मंत्रीमंडल का विस्तार करेंगे मुख्यमंत्री रमन सिंह

Tue, 19 May 2015 01:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह जल्द ही मंत्रीमंडल का विस्तार कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि नया विस्तार जातिगत संतुलन साधने के मकसद से किया जाएगा। जिसमें अभी तक वंचित रही कई जातियों को भी प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दो दिन से इसी कवायद में मुख्यमंत्री रमन सिंह वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात करने के लिए दिल्ली गए हुए थे। जहां से उन्हें उनके मन मुताबिक फैसले करने की छूट दे दी गई है।

जिसके बाद वापस लौटे रमन सिंह अगले एक दो दिन में कभी भी मंत्रीमंडल विस्तार की योजना को अंजाम दे सकते हैं। संभावना जताई जा रही है कि मंत्रीमंडल में तीन चार नए सहयोगियों के अलावा संसदीय सचिव के रूप में भी कई विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें