फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश का आज बालोद और बलौदाबाजार-भाटापारा दौरा, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Sun, 19 Feb 2023 01:33 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रविवार को बालोद और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम भूपेश बघेल राजधानी के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से बालोद जिले के ग्राम सोरर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रविवार को बालोद और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम भूपेश बघेल राजधानी के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से बालोद जिले के ग्राम सोरर के लिए रवाना हुए। सीएम बघेल ग्राम सोरर में दोपहर माता बहादुर कलारीन मंदिर एवं छदानछाडु देव मंदिर के दर्शन करके डड़सेना कलार समाज के सरहरगढ़ महोत्सव में शिरकत करेंगे।  

विज्ञापन

 

ये कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री होंगे शामिल
दोपहर 1.45 बजे तहसील अर्जुन्दा के ग्राम परसतराई पहुंचेंगे। यहां दोपहर 2.20 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद दोपहर 3.10 बजे दिल्लवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के 53वें वार्षिक की बैठक कार्यक्रम के समापन समारोह में सम्मिलित रहेंगे। इसके बाद दोपहर 3.45 बजे बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम अर्जुनी पहुंच कर स्व. कन्हैया लाल वर्मा स्मृति हाई स्कूल प्रांगण में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज अर्जुनी राज के 77वें महासभा में शामिल होकर कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 4.45 बजे ग्राम अर्जुनी से हेलीकॉप्टर से दोबारा रायपुर आएंगे । 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें