फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: सीएम भूपेश बोले- छत्तीसगढ़ बीजेपी में दो फाड़, अरुण साव का मोदी-शाह से उठा विश्वास, उतर गया जादू

Thu, 20 Apr 2023 06:31 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का अब पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से विश्वास उठ चुका है। दोनों (पीएम-गृहमंत्री) का जादू उतर चुका है।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का अब पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से विश्वास उठ चुका है। दोनों (पीएम-गृहमंत्री) का जादू उतर चुका है। इसलिए वह सीएम योगी आदित्यनाथ वाले रास्ते यानी बुलडोजर की राह पर चले रहे हैं। साव आजकल अलग-अलग तरह के बयान दे रहे हैं। उनकी ट्वीट को देखकर यही लगता है। 
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि दोनों (पीएम-गृहमंत्री) का जादू उतर गया है। रोजगार नहीं दे पा रहे हैं। महंगाई अलग बढ़ रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और केरोसिन आदि की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अडानी के बारे में कोई जवाब नहीं देते, अब वह बुलडोजर का रास्ता पकड़ लिए हैंl

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। लिस्ट में छत्तीसगढ़ बीजेपी से कोई भी स्टार प्रचारक शामिल नहीं करने पर तंज कसते हुए सीएम भूपेश ने कहा कि भाजपा के उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह को भी मौका नहीं मिला है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर जारी स्टार प्रचारकों की सूची में छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम शामिल है। सूची में केंद्र और राज्य के 40 लोगों को जगह मिली है। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के कांग्रेस मॉडल की देशभर में चर्चा
सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस मॉडल की पूरे देशभर में चर्चा हो रही है। चाहे किसान हो, नौजवान हो, महिला हो, आदिवासी हो उसके लिए जो योजनाएं बनी हैं। पूरे देशभर में चर्चा हो रही है। कर्नाटक में भी जाएंगे तो इसी बात पर चर्चा होगी जो हम छत्तीसगढ़ में किए हैं।

वहीं बढ़ते कोरोना को लेकर कहा कि इसे लेकर सीएम और स्वास्थ्य मंत्री की मीटिंग में सारे निर्देश आदेश जारी किए जा चुके हैं। अधिकारियों को भी निर्देश दिए जा चुके हैं। सबको कोरोना गाइड लाइन का पालन करना चाहिए। 

कांग्रेस के कर्नाटक स्टार प्रचारकों की सूची में सीएम भूपेश शामिल
लिस्ट में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, केसी वेणुगोपाल, प्रदेश चुनाव प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, जयराम रमेश, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,केरल से सांसद शशि थरूर, राज बब्बर, कन्हैया कुमार समेत 40 नेता शामिल हैं। 

ये हैं बीजेपी के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारक

40 स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मंडाविया और प्रह्लाद जोशी शामिल हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम  हिमंत विश्व शर्मा , महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत 40 लोग शामिल हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें