फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: 105 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, CM भूपेश ने राहुल गांधी की सजा को लेकर रमन पर साधा निशाना

Sun, 26 Mar 2023 07:50 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव

सार

विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी पार्टियां प्रचार प्रसार के लिए मैदान में उतर गई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा कार्यक्रम राजनांदगांव के छुरिया में आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और विभिन्न समाज के लोग सम्मिलित हुए। 
विज्ञापन
किसान महासम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया गया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को राजनांदगांव को 105 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात दी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 19 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। इसके अलावा उन्होंने कंवर समाज, किसानों और मराठा कलार समाज को भी भवन निर्माण व अन्य सामाजिक कार्यों के लिए राशि प्रदान करने की घोषणा की। वहीं राहुल गांधी की सजा और सदस्यता मुद्दे को लेकर रमन सिंह पर निशाना साधा। कहा कि, वे भी पिछड़ी जाति का अपमान कर रहे हैं। 

विज्ञापन




दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव के छुरिया पहुंचे थे। राहुल गांधी की सजा और संसद सदस्यता खत्म किए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, रमन सिंह मुझे छोटा आदमी कहते हैं। मुझे चूहा-बिल्ली संबोधित कर अपमानित करते हैं। मैं भी पिछड़ा वर्ग से आता हूं, तो क्या यह पिछड़ा वर्ग का अपमान नहीं है? क्या नीरव मोदी, ललित मोदी पिछड़े वर्ग से आते हैं? मुसलमान और पारसी भी मोदी लिखते हैं। सरनेम से किसी की जाति का पता नहीं चलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन






छुरिया हाईस्कूल मैदान में आयोजित कंवर महोत्सव और किसान महासम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, लोगों में बहुत उत्साह है। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान विभिन्न समाज के लोगों को भवन देने की घोषणा की गई थी, उन्हें आज सौगात दी गई है। कहा कि, किसान पहले साइकिल के शोरूम पर जाता था। अब धान खरीदी के चलते खूब ट्रैक्टर खरीद रहा है। ऐसा ही रहा तो अगले साल तक किसान कार खरीदना शुरू कर देगा। हम चाहते हैं कि वह संपन्न और खुशहाल रहे। 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें