फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस जगह पर शहीद वीर नारायण सिंह ने छत्तीसगढ़ के लिए बलिदान दिया, वहीं स्थापित हुई उनकी प्रतिमा

Sat, 12 Aug 2023 06:09 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुरवासियों को 132 करोड़ 42 लाख रुपए के कई विकास कार्यों की सौगात दी। बघेल ने राजधानी के बीच ऐतिहासिक जय स्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन
शहीद वीरनारायण सिंह की 15 फीट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुरवासियों को 132 करोड़ 42 लाख रुपए के कई विकास कार्यों की सौगात दी। बघेल ने राजधानी के बीच ऐतिहासिक जय स्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान छतीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी के अंडरग्राउंड केबलिंग और विद्युतीकरण कार्य का शिलान्यास किया। यह काम 102 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा।  शहीद वीरनारायण सिंह की प्रतिमा जयस्तंभ चौक में स्थापित की गई है। यह कांस्य प्रतिमा 15 फीट ऊंची और 2 टन वजन की है। प्रतिमा निर्माण और सौंदर्यीकरण का काम कुल लागत 51 लाख रुपए है।

विज्ञापन


CSPDCL के योजनाओं का शुभारंभ
सीएसपीडीसीएल की ओर से 109 करोड़ रूपए की लागत से प्रस्तावित अंडरग्राउंड केबलिंग और विद्युतीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस कार्य के पूरा हो जाने से सड़कों पर फैले तार अंडरग्राउंड होंगे। इससे शहरों को सुव्यवस्थित और विकसित करने में सहायता मिलेगी। इसके अलावा मठपुरैना और आईएसबीटी में 3 करोड़ रूपए की लागत से अतिरिक्त सब-स्टेशन और ट्रांसफार्मर स्थापना का लोकार्पण हुआ है। अब इस क्षेत्र के निवासियों को बिजली की कमी नहीं होगी।


विज्ञापन


शहरी औद्योगिक पार्क "रजक गुड़ी" का लोकार्पण
कपड़े की धुलाई और प्रेस करने के काम में जुटे रजक समाज को उनके व्यवसाय से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से रायपुर स्मार्ट सिटी ने शहर के मध्य स्थित नरैया तालाब में राशि 69 लाख रूपए की लागत से स्थापित शहरी औद्योगिक पार्क "रजक गुड़ी" का लोकार्पण हुआ है। इस परिसर में मैनुअल के साथ-साथ आटोमेटिक इलेक्ट्रिकल वॉशिंग मशीन लगाई गई है। इसमें 25-25 किग्रा के 2 कपड़े निचोड़ने वाली एक्सपेक्टर मशीन, 60 किग्रा क्षमता की 1 वॉशर और 50 किग्रा क्षमता वाली 1 ड्रायर मशीन स्थापित की गई है। व्यवसाय के साथ ही उनके रोजगार सृजन की व्यवस्था इस पार्क में की गई है। इसके अंतर्गत कपड़ा धोने के लिए साबुन और डिटर्जेंट बनाने का भी प्रशिक्षण इन परिवारों को दिया जाएगा। इस रोजगारोन्मुखी योजना का लाभ इस तालाब से जुड़कर धोबी समाज के लगभग 100 से अधिक परिवारों को प्राप्त होगा।
विज्ञापन







 16 शहरी उद्यानों व तालाबों का जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण
 रायपुर स्मार्ट सिटी लि. की ओर से जल संरक्षण और कार्य का शिलान्यास हुआ है। इन भवनों के निर्माण हो जाने से विभिन्न समाजों के सैकड़ों परिवारों को अपने आयोजनों के लिए उपयुक्त स्थल उपलब्ध होगा।  रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 69 लाख रुपये की लागत से लगभग 3500 वर्गफीट में तैयार हाईटेक रजक गुड़ी में परंपरागत रूप से कपड़े की धुलाई व प्रेस करने के काम में जुटे रजक समाज को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी। रजक गुड़ी में मैनुअल के साथ-साथ आटोमेटिक इलेक्ट्रिकल वॉशिंग मशीन लगाई गई है, जिसमें 25-25 कि.ग्रा. के 02 कपड़े निचोड़ने वाली एक्सपेक्टर मशीन, 60 कि.ग्रा. क्षमता की 01 वॉशर तथा 50 कि.ग्रा. क्षमता वाली 01 ड्रायर मशीन स्थापित की गई है। कपड़े धाने के लिए पानी की टंकियां भी बनाई गई है और कपड़ों को इस्त्री करने की भी अलग व्यवस्था है। धोबी समाज के परिवारों को परंपरागत व्यवसाय के साथ ही उनके रोजगार सृजन की व्यवस्था इस पार्क में की गई है, जिसके अंतर्गत कपड़ा धोने के लिए साबुन और डिटर्जेंट बनाने का भी प्रशिक्षण इन परिवारों को दिया जाएगा। इस रोजगारोन्मुखी योजना का लाभ इस तालाब से जुड़कर परंपरागत व्यवसाय कर रहें धोबी समाज के लगभग 100 परिवारों को प्राप्त होगा। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें